शनिवार, 6 मार्च 2010

सनातन धर्म विरोधी जगत गुरु कृपाचारिया बाबा

सनातन  धर्म विरोधी जगत गुरु कृपाचारिया बाबा
Email Print
ये छोटा-मोटा भंडारा नहीं होगा इसके लिए करीब 10 हजार लोगों को 
निमंत्रण भी दिया गया है।
ये छोटा-मोटा भंडारा नहीं होगा इसके लिए करीब 10 हजार लोगों को निमंत्रण भी दिया गया है।
Watch 
Video
मथुरा। कृपालु महाराज के भंडारे में भगदड़ मचने से 63 लोगों की जान चली गई लेकिन शायद कृपालु महाराज को इससे कोई लेना देना नहीं है। तभी तो हादसे के दो दिन बाद ही उन्होंने वृंदावन में एक और भंडारा रख लिया। ये भंडारा भी कोई छोटा-मोटा भंडारा नहीं है बल्कि इसके लिए करीब 10 हजार लोगों को निमंत्रण भी दिया गया।
वृन्दावन में जगदगुरु धाम कृपालु महाराज का आश्रम है। यहां भंडारे को देखकर कहीं से नहीं लगता कि प्रतापगढ़ के कुंडा में कृपालु आश्रम में मची भगदड़ का यहां जरा भी असर पड़ा है। कुंडा के कृपालु आश्रम में 63 लोगों की मौत हो गई लेकिन इसके बावजूद वृंदावन में विशाल भंडारा हुआ। यही नहीं प्रशासन की मनाही के बावजूद साधुओं को नोटों के लिफाफे बांटे गए।
हैरानी की बात ये है कि इस बार भी भंडारे के लिए प्रशासन से इजाजत नहीं ली गई है। जब इसके लिए आश्रम प्रवक्ता से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर किसी के घर में कोई फंक्शन हो तो उसके लिए इजाजत नहीं ली जाती। हालांकि स्थानीय प्रशासन ने अपनी तरफ से तैयारी शुरू कर दी हैं क्योंकि कुंडा में मची भगदड़ के बाद प्रशासन किसी तरह की कोताही बरतने के लिए तैयार नहीं है।
आश्रम के रवैये से साफ है कि दो दिन पहले हुए हादसों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन शायद वो ये भूल गए हैं कि जिन श्रद्धालुओं के प्रति वो इतनी बेरुखी दिखा रहे हैं अगर उन्होंने ही साथ छोड़ दिया तो फिर ये तामझाम खत्म होते देर नहीं लगेगी। वैसे इस बार नजर पुलिस और प्रशासन की तरफ भी है कि क्या बिना उनकी सहमति के इस तरह के भंडारे की इजाजत दी जानी चाहिए या नहीं
यह केसे कृपालु केसे ग्यानी जिन्होंने ,वेद की ही नही मानी सनातन धर्म यह कहता है ,श्राद्ध का भी कोई विधि विधान है ,श्राद्ध की तीथ सप्ताह में दो बार आती नही ,जिसे यही ज्ञान नही वह कोई गुरु नही दम्भी है,गलत मार्ग दिखाने में माहिर है|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें