बुधवार, 30 दिसंबर 2009

धनु/Sagittarius (22 नंवबर - 21 दिसंबर)2010

पृथ्वी पर भूमध्य रेखा




से दक्षिण की ओर 20 से 25 डिग्री तक इस राशि का स्थान नियत किया गया है। अंग्रेजी में इसे सैजिटेरियस कहते हैं। मूल , पूर्वषाढ़ा और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के जातक बहुत भाग्यशाली माने जाते हैं। इनमें मूल जातकों के लिए चरणभेद के अनुसार ही 27 वें दिन शांतिविधान का उपक्रम भी नियत है। मूल जातकों के बारे में कहा जाता है कि वे या तो जीवित नहीं रहते, अगर जीवित रह जाये तो बहुत ही भाग्यषाली धन और सम्पन्न होते हैं । सफलता उनके आगे सदैव खड़ी रहती है। खगोल विज्ञान के अनुसार आकाशगंगा में धनुर्मंडल के स्पष्टतः दो खंड माने जाते हैं।







तारों के प्रभाव से धनु राशि का रूप एक धनुर्धारी पुरुष या अश्व पुरुष के रूप में माना गया है। सूर्य जब पौष महीने में इस राशि क्षेत्र में भ्रमण करता है तब रातें बड़ी और दिन छोटे हो जाते हैं। उस समय तक फसल उठाने का समय आ जाता है। फलतः किसान वर्ग के लिए शिकार का मौसम आ जाता है। शायद धनुर्धारी अश्व पुरुष को इसी कारण ग्रीक में आखेट कर्म का प्रतीक चिन्ह स्वीकार किया है। लौकिक ज्योतिष में तभी से यह राशि साहस, बल और सफलता की इन्द्रधनुषी कामनाओं की प्रतीक मानी जाती है। इस राशि को सामूहिक नेतृत्व, अधिकार, सम्पादन, अश्व और वाहन समूह का संचालन या अन्य उच्च प्रकार की सैनिक या असैनिक सरकारी सेवाओं के प्रशिक्षण से लेकर देव स्थान, राजनीति, अभियान, विज्ञान, सांस्कृतिक और साहसिक अभियानों का सूत्रधार भी कहा गया है।







विभिन्न प्रकार के बौद्धिक कामों से लेकर व्यापार, व्यवसाय, खेल कुश्ती, नौकरी आदि में धनु राशि के जातक सफल रहते हैं। ये लोकप्रिय और विश्वसनीय लेकिन घमंडीवृत्ति के माने जाते हैं। धनु राशि के अन्तर्गत पैदा हुए लोग महत्वाकांक्षी और दार्शनिक विचारों को सुन-सुन कर खुद भी उसी प्रकार की बातें करने लगते हैं। लेकिन ये लोग होते हैं धनी, आडम्बरहीन और रचनात्मक कामों में प्रसन्न रहने वाले। ये लोग दिन-प्रतिदिन अपने पार्टनर या सहयोगी की उन्नति को देखकर भी प्रसन्न होते हैं। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए लग्न में लगे रहने वाले इन लोगों का शारीरिक गठन सुन्दर होता है, लकिन दातों के रोग या जंघाओं की पीड़ा इन्हें कभी-कभार होती है। आमतौर पर शरीर भी भारी हो जाता है।







व्यक्तित्व से शांतिप्रिय दिखने वाले, मेधावी, शिक्षित, समझदार और स्वाभिमानयुक्त धनु राशि का माथा कुछ बड़ा होता है। होंठ मोटे और कुछ फैले हुए होते हैं। न्याय शास्त्र, धर्म शास्त्र और अर्थ शास्त्र के अलावा अन्य मनोरंजक विषयों में इनकी दिलचस्पी होती है। ये लोग कई तरह की आधुनिक कलाओं के बारे में भी थोड़ी-बहुत जानकारी रखते हैं। द्विस्वभाव राशि होने से इनके जीवन की दोहरी वृत्ति होती है। अर्थात जीवन में दुख और सुख बराबर ही मिलते हैं।







कैसा रहेगा साल 2 010






बृहस्पति ग्रह जो कि सभी ग्रहों के मुकाबले में सबसे भारी और विशाल आकार वाला है, आपकी राशि का स्वामी कहलाता है। धनु राशि बृहस्पति के विशाल रंग रूप का ही प्रतिरूप नहीं होती बल्कि आन्तरिक गुणों के भंडार और ज्ञान, न्याय, नीति के प्रतीक और आध्यात्मिक शक्तियों से युक्त इस राशि के सहारे आपका व्यक्तित्व भी वैसा विशाल प्रभामंडल वाला सिद्ध होगा। जो कुछ भी ज्ञान और अनुभव आपने आज तक अर्जित किया है उसका सीधा लाभ आपको वर्ष 2010 के आरंभ से मिलने लग जाएगा। जनवरी मध्य तक सूर्य आपकी ही राशि पर विचरण करता रहेगा जिसका सीधा असर होगा आपके स्वभाव की तीव्रता और व्यग्रता पर। इसी आवेश और जुनून में आप कुछ न कुछ नया या अनोखा कर डालने की कोशिश करेंगे। लेकिन आपकी यह इच्छा पूरी होगी फरवरी और मार्च के बीच।






उसके बाद मई, जून के महीनों में आपके अन्दर एक जज्बाती आवेग पैदा होगा जिसके बल पर आप धन और मान सम्मान की प्राप्ति कर पाएंगे। आपके घर, दफ्तर या शोरूम का आकार और शक्ल बदल सकती है । सितम्बर से अक्टूबर के बीच कई प्रकार की सिद्धियां आपको सहज ही मिलती जाएंगी। जो जनाब अपने हुनर से उच्च पदों पर बैठे हैं या वहां पहुंचने की चेष्टा कर रहे हैं उनके लिए साल का मध्य भाव का गोचर फलदायी होगा। सलाहकार सेवाओं से लेकर लेखन प्रकाशन, प्रचार मीडिया या कोर्ट कचहरी, दवा-चिकित्सा आदि क्षेत्रों से जुड़े महानुभाव इस साल अपने जीवन की श्रेष्ठ उपलब्धियों से अलंकृत हो सकते हैं।






धनु राशि की लालसायें उसी हद तक फैली होती हैं जिस हद तक उनका सक्षम आधार बना होता है। बिना आधार के आगे की इमारत बनाना आपको अच्छा नहीं लगता। हवाई किले बनाकर जीना भी आपके बस की बात नहीं है। लेकिन वास्तविकता के करीब रह कर आप जीवन में वह प्राप्त कर जाते हैं जो इस संसार में विरले ही प्राप्त कर सकते हैं। यही कारण है मध्यावस्था से लेकर वरिष्ठ आयु के लोग धनु जातक इस साल कुछ और उपलब्धियां अर्जित करेंगे। शनि का दशम गोचर रहेगा इसलिए जीवन साथी का कष्ट आपके लिए भी एक चिंता का विषय हो सकता है। घर की अर्थ व्यवस्था कभी कभी आर्थिक विषमताओं के कारण बिगड़ सकती है लेकिन सही समय पर अपने फैसलों को पूरा करने से सतर्क और सजग रह कर संतुलित जीवन शैली अपना कर आप अपने खराब वक्त का मुकाबला बखूबी कर लेंगे।






युवा और किशोर लोगों को अपने पढ़ने-लिखने या पैर जमाने में कुछ मेहनत जरूर करनी होगी, लेकिन साल के मध्य तक उनका परिश्रम जरूर रंग लाएगा।







महिलाओं के लिए यह साल पहले हिस्से में ही कुछ चिन्ताओं का होगा। चारों तरफ चैकन्ना होकर चलना होगा। सभी को यथायोग्य मान-सम्मान देना होगा उम्मीद से ज्यादा अपेक्षा नहीं रखेंगे अन्ततोगत्वा आप सफल माने जाएंगे। स्वास्थ्य में सुधार की जरूरत है। राहु का गोचर भी पूरे साल आपकी राशि पर रहेगा।






महीनेवार भविष्य फल







जनवरीः इस महीने में गिरते कारोबार की ओर ध्यान दें। कार्य क्षेत्र की स्थिति असन्तोषजनक होगी। अधिकारी के व्यवहार से निराशा बढ़ेगी। पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद होगा। सुख में कमी होगी। मेहनत अधिक होगी। व्यस्तता बढ़ेगी। बौद्धिक श्रम बढ़ेगा। महीने के मध्य तक भाग्य साथ देगा। आत्मविश्वास से जिम्मेदारी पूरी कर सकेंगे। खर्च के कारण संतान के विवाह प्रस्तावों में निर्णय लेना कठिन हो सकता है। किसी व्यापारी मित्र से शत्रुता प्रतिष्ठा के लिए चुनौती बन जाएगी। परिश्रम से आय बढ़ेगी। धन-संग्रह होगा।







फरवरीः इस महीने में शुभ काम के लिए धन की व्यवस्था करनी होगी। संचित कोष में कमी होगी। रूका धन पाने के प्रयास सफल होंगे। किसी दूरस्थ परिचित का आतिथ्य भी सम्भव है। जीवनसाथी के प्रति उपेक्षा भाव उभर सकता है। आर्थिक मामलों में पूर्ण सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वातावरण बदल सकता है। सम्भव है आपकी स्थिति सुदृढ हो जाए। अधिकारी का विश्वास प्राप्त होगा। तर्क बुद्धि सफलता देगी। सन्तान के कार्यक्षेत्र में शुभ परिवर्तन होगा। वाहन के सौदे की सम्भावना है।







मार्चः इस महीने में अर्थव्यवस्था संतुलित रहेगी। नियमित लाभ से खर्च निकालना मुश्किल होगा। स्थायी जरूरतों पर धन खर्च करेंगे। किसी कानूनी उलझन में पड़ सकते हैं। पारिवारिक व्यवस्था पर ध्यान केन्द्रित रहेगा। स्वभाव में तेजी रहेगी। जल्दबाजी में निर्णय न लें। परिश्रम से बचे रहेंगे। कार्य की सफलता कठिन होगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता अधिक होगी। महत्वपूर्ण सूचना से तनाव बढ़ेगा। सन्तान की ओर से चिन्तित होंगे। पत्र-व्यवहार जन सम्पर्क और यात्रा की व्यस्तता रहेगी।







अप्रैलः इस महीने किसी व्यावसायिक समस्या के विषय में स्पष्ट चर्चा जरूरी होगी। नियमित लाभ होकर भी बचत से खर्च करेंगे। विरोधी सक्रिय होंगे। जीवन साथी से आर्थिक विषयक असहमति होगी। संबंधों की मधुरता विषमताओं में सहारा देगी। परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब होगा। किसी शुभ कार्य को स्थगित करना पड़ सकता है। चिन्ता निवारण के लिए स्पष्ट चर्चा आवश्यक हो जाएगी।











मईः इस महीने में सुविधा सम्पन्न और लाभकारी यात्रा होगी। काराबारी जीवन में पूर्ण सहयोग और प्रगाढ़ता रहेगी। रोग से बचाव रखें। अधीनस्थों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। युवा साथी पर भरोसा कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण निवेश से संबंधित भागदौड़ बढ़ेगी। कोष में कमी होगी। खर्च बढ़ेगा। किसी वैवाहिक फैसले के बारे में चिन्तित रहेंगे। विरोधियों की गतिविधियां बढ़ेंगी। स्पष्ट चर्चा करेंगे। आवेश में फैसला न लें। शरीर में चर्म रोग, मुंह में कष्ट और उदर में उष्णता बढ़ेगी।







जूनः इस महीने में बढ़ते खर्च को पूरा करना मुश्किल होगा। आश्वासन अधूरे होंगे। गर्म मौसम के कारण कोई रोग हो सकता है। मान-प्रतिष्ठा में कमी आएगी। बिजनस में रुकावट आएगी। स्थिर बुद्धि से फैसले लेना सही रहेगा। पैसे की कमी का असर वैवाहिक संबंधों पर भी पड़ सकता है।







जुलाईः इस महीने बहुत ज्यादा खर्च होगा। राज्य पक्ष से मिलने वाले धन का आश्वासन और नया कॉन्ट्रैक्ट मान प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आजीविका के लिए कोई नया काम मिल सकता है। लोकप्रियता का प्रभाव बढ़ेगा। अधिकारी व्यक्ति से दोस्ती मिलेगी। आलोचकों और विरोधियों से परेशानी सम्भव है। नियमित कार्य में रुकावट आएगी। भूमि वाहन और मकान संबंधी सौदे लाभ देंगे। बौद्धिक कामों से धन लाभ होगा। किसी नए कॉन्ट्रैक्ट की सम्भावना है।







अगस्तः इस महीने में शुभ काम या व्यापार में अति व्यस्तता रहेगी। पारिवारिक सुख सुविधाएं अस्त व्यस्त होंगी। अशान्ति के कारण लक्ष्य प्राप्ति में मुश्किलें आएंगी। दूसरे सप्ताह तक नया कॉन्ट्रैक्ट होगा। अधिकारियों और सीनियरों का अनुग्रह मिलेगा। महत्वपूर्ण सूचना भाग्यवर्धक हो सकती है। यात्रा करेंगे और किसी आयोजन में भाग लेंगे।







सितम्बरः इस महीने में सन्तान या परिवार के छोटे सदस्यों के व्यवहार की ओर विशेष ध्यान देना होगा। पढ़ाई आदि की स्थित सन्तोषजनक होगी। वैवाहिक चर्चा भी होगी, लेकिन फिलहाल फैसला टल सकता है। किसी यात्रा या अनुबंध से अर्थव्यवस्था में सुधार की आशा बंधेगी। अधिकारी का अनुग्रह प्राप्त होगा। जीवन आनन्दमय होगा। विरोधी कमजोर होंगे। कानूनी मामलों में सफलता और विजय मिलेगी। भूमि अथवा जायदाद के विषय में कोई प्रस्ताव विचाराधीन होगा। आजीविका की समस्या हल होगी। व्यापार व्यवसाय में विकास के अवसर सामने हैं।







अक्टूबरः इस महीने में सहयोगी या पार्टनर का व्यवहार और स्थिति का सुधार आश्वस्त करेगा। जीवन साथी की व्यक्तिगत आर्थिक व्यवस्था आवश्यक होगी। किसी प्रियजन या छोटे भाई से विवाद होगा। संयम जरूरी है। पैतृक जायदाद और पारिवारिक समस्याएं महत्वपूर्ण होंगी। कार्यक्षेत्र की स्थिति कष्टप्रद रहेगी। अधिकारी द्वारा तनाव की स्थिति बनेगी। अधूरे काम निपटाना कठिन होगा। वसूली के लिए समय अनुकूल है। किसी सूचना से परेशान होंगे। अर्थव्यवस्था पर नियन्त्रण आवश्यक होगा। आय में कमी होगी।







नवम्बरः इस महीने में धनलाभ के लिए दैवीय सहायता की अपेक्षा शारीरिक परिश्रम पर ध्यान देंगे। नौकरी या बिजनस के लिए स्थिति अनुकूल है। परिवार में स्थिरता व सुव्यवस्था रहेगी। जायदाद के मसलों में गति आएगी। साथियों की धारणाएं बदल रही हैं, इसलिए धन के लिए दूसरों पर अधिक निर्भरता ठीक नहीं होगी। जीवन साथी से फाइनैंशल फायदा सम्भव है। आजीविका की स्थिति में सुधार होगा।






दिसम्बरः यह  महीने समस्त सुविधाओं के बीच परिवार में शान्ति रहेगी। परिश्रम भरपूर करना होगा। किसी अधिकारी से परेशानी होगी। साझेदारी में सहयोगी के व्यवहार से मतभेद उभरेंगे। शत्रु भय बना रहेगा। नौकर-चाकर पर अंकुश रखें। वाहन के उपयोग में सावधानी बरतें। आर्थिक संबंधों में हानि उठानी पड़ सकती है। वर्तमान नौकरी/व्यापार के भविष्य की स्थिति चिन्तातुर कर सकती है। कुछ शुभ कामों के फैसलों में परिवर्तन करना आवश्यक होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें